लड़कों के बीच में बैठकर राखी सावंत ने भरा हुक्का और फिर करने लगी ऐसी हरकतें.. लोग बोले- ये कैसी मुसलमान है

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। अब इसी कड़ी में इस हसीना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
राखी सावंत के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इसे हसीना ने खुद फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राखी सावंत किसी पब या पार्टी जैसे सेलिब्रेशन के माहौल में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान हसीना पूरी तरह से जश्न में डूबी है और लड़कों के बीच मे बैठी हुक्का में दम भर रही हैं।
राखी सावंत इस दौरान काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही हसीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये कैसी मुसलमान है। इसके साथ ही और भी तमाम नेटिजंस राखी सावंत को उनके इस वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए नित नए वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं राखी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं। इसके साथ ही राखी अपने अफेयर्स और रिलेशनशिप को लेकर भी टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications