राखी सावंत ने अंकिता लोखंडे की सास को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- 'सासू मां... खाओ-पियो, कैकेयी न बनो...'

Rakhi Sawant On Ankita Lokhande MIL: 'बिग बॉस 17' की प्रतिभागी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सास के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने एक वीडियो संदेश शेयर किया है, जिसमें वह उनसे अपनी बहू और बेटे के बीच हस्तक्षेप न करने के लिए कह रही हैं। राखी ने कहा कि जब अंकिता बिग बॉस 17 जीतेंगी तो वह जश्न मनाएंगी। उन्होंने विक्की जैन की मां को कहा है कि वह रामायण की कैकेयी न बनें।
उन्होंने कहा, "विक्की और अंकिता ने शादी कर ली है लेकिन आप उनके झगड़ों के बीच में क्यों आ रही हैं? आप ऐसा क्यों कर रहे हो?" राखी ने आगे कहा, "अंकिता वैसे भी ट्रॉफी जीतेगी। वह बिग बॉस जीतेगी, यह मेरी भविष्यवाणी है। तब आप यह कहकर जश्न मनाएंगे, मेरी बहू जीत गई।''
"अंकिता की सास, ऐसा मत करो। अपने बेटे और बहू के बीच इतना मत बोलो।" राखी ने अंकिता की सास से उनका सम्मान करने को कहा।
उन्होंने आगे कहा, "मैं आपके घर पर गई थी और आपसे मिली थी, याद है? मुझे लगा कि आप एक देवी की तरह हो। आप अचानक ऐसे कैसे हो गये? कैकेयी न बनो, माताजी, कैकेयी न बनो। घर बसाओ, घर ना तोड़ो।"


Click it and Unblock the Notifications