Rakhi Sawant का एक और सनसनीखेज खुलासा, आदिल की गर्लफ्रेंड बनने वाली है मां

Rakhi Sawant On Adil Khan Durrani Girlfriend: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन नए-नए खुलासे करती रहती हैं। पिछले दिनों वो अपनी मां के देहांत की वजह से काफी दुखी थीं और अब वो अपने पति की वजह से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है और उनके पैसे भी लूटे हैं। यहां तक कि राखी ने अपने पति को जेल तक भिजवा दिया है। इस बीच खबर आई कि राखी के पति यानी आदिल पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है और वो लड़की ईरान की है। अब इस मामले में राखी सावंत का बयान आया है। यही नहीं, राखी सावंत ने यह भी बताया कि उनके पति की गर्लफ्रेंड मां बनने वाली है।
राखी ने किया खुलासा
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पति के जेल जाने के बाद राखी ने आदिल की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया और अब राखी ने आदिल की गर्लफ्रेंड तनु चंडेल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि हाल ही में आदिल पर मैसूर में एक ईरानी स्टूडेंट ने रेप का केस दर्ज कराया है। दूसरी तरफ आदिल की गर्लफ्रेंड वो तनु चंदेल प्रेग्नेंट है और मां बनने वाली है। मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब। आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बेबी प्लान कर रहे हो।'
तलाक तक पहुंची बात
राखी सावंत के इस खुलासे के बाद एक बार फिर फैंस ने अपना माथा पकड़ लिया है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि राखी सावंत की जिंदगी में चल क्या रहा है। इससे पहले राखी सावंत ने जब पहली शादी की थी तो वो भी विवादों में आ गई थी। राखी ने अपने पहले पति पर आरोप लगाया था कि उसने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। राखी ने बिग बॉस के घर में अपने पति का चेहरा लोगों को दिखाया था। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और उन्होंने दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से कर ली। अभी शादी को आठ महीने ही हुए हैं कि बात तलाक तक पहुंच गई है।


Click it and Unblock the Notifications