Rakhi Sawant ने आदिल को कहा झूठा और बताया प्रेग्नेंसी का सच, डॉक्टर ने कहा- 'ये अब भी मां बन सकती हैं'

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत और आदिल खान का चैप्टर एक बार फिर से खुल गया है। एक बार फिर से राखी सावंत और आदिल खान आमने-सामने आ गए हैं। आज दोपहर को आदिल खान ने राखी सावंत पर कई आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासे किए लेकिन अब राखी भी चुप नहीं बैठी हैं।
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो यह दावा कर रही हैं कि वो अपनी डॉक्टर के पास आई हुई हैं। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि थोड़े समय पहले उनके यूटरस का ऑपरेशन हुआ था। आदिल के साथ शादी होने के बाद मुझे बच्चा करना था। लेकिन अगर मैंने वक्त से पहले बच्चा किया होता तो मेरी यूटरस में फाइब्रोइड नहीं हो जाता।
राखी सावंत आगे बताती हैं कि वो अपनी डॉक्टर वीना शिंदे के पास आई हैं, जिन्होंने उनका फाइब्रोइड का ऑपरेशन किया है। राखी अपना कैमरा डॉक्टर की तरफ घुमाती हैं और डॉक्टर कहती हैं कि राखी मां बन सकती हैं, राखी का यूटरस सही है, यूटरस में फाइब्रोइड थे... जो सारे निकाल दिए गए हैं और अब उनका पीरियड बराबर आता है। ना उनको दर्द होता है... ना उनको तकलीफ होती है...और वो मां बन सकती हैं। इसके बाद राखी कहती है कि आदिल ने कहा है कि आपने मेरा यूटरस यानी गर्भाशय निकाल दिया है तो इस पर डॉक्टर कहती हैं कि नहीं यूटरस निकाला नहीं है... सिर्फ फाइब्रोइड निकाले हैं।
राखी सावंत आगे कहती हैं कि उन्होंने अपनी डॉक्टर के पास अपने एग्स भी फ्रीज करवाए हैं और वो एग्स भी डॉक्टर के पास सुरक्षित हैं। जिस पर डॉक्टर भी हामी भरती हैं। इसके बाद डॉक्टर कहती हैं कि राखी सावंत मां भी बन सकती हैं। इसके बाद राखी सावंत कहती हैं कि ये आदिल मुझे पूरी दुनिया में बदनाम कर रहा है।
आपको बता दें, आदिल खान ने राखी की प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज के बारे में भी बात की थी और बताया कि राखी प्रेग्नेंट ही नहीं हो सकती क्योंकि कुछ समय पहले उनका ऑप्रेशन हुआ था और यूटरस निकाल दिया गया था। आदिल का साफ कहना है कि राखी ने उन्होंने फंसाया है। उन्होंने कहा, "ये राखी जैसे औरतों से बात करना भी बेहद डेंजरस होता है।" आदिल ने ये भी बताया कि राखी ने उन्होंने एक टेबलेट दी थी जिससे उन्हें नशा हो गया था। इतना ही नहीं आदिल ने बताया कि जब राखी मुंबई में थीं वो मैसूर में थे तो राखी ने वीडियो कॉल पर उनका एक न्यूड वीडियो शूट भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications