राखी सावंत ने शेयर की मां की फोटो, लोगों से अपील- दुआ करें, वो कैंसर से लड़ रही हैं, 14 लाख से इलाज
एक्ट्रेस राखी सावंत ने बिग बॅास 14 से बाहर आने के बाद अपनी मां की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात पहले ही सामने आ गई थी कि राखी की मां को कैंसर की गंभीर बीमारी है। जिस वक्त राखी सावंत बिग बॅास 14 के घर के भीतर जा रही थी उससे पहले से ही उनका इलाज शुरू ही था।
अब जब 14 लाख की रकम लेकर राखी सावंत घर से बाहर आ गईं हैं तो वह अपनी मांं का इलाज करवा रही हैं। राखी सावंत ने अपनी मां की तस्वीर शेयर की है और बताया है कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित है और उनका इलाज चल रहा है।

राखी सावंत ने फैंस से ये अपील की है कि वह उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करें। राखी सावंत ने बिग बॅास 14 में आने के बाद फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है।

राखी सावंत ने पोस्ट की अपनी मां की तस्वीर
कैंसर के इलाज के दौरान राखी सावंत की मां की हालत कैसी है, इसकी तस्वीर राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

राखी ने बोला मेरी मां के लिए प्रार्थना करें
राखी ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ लिखा है कि उनकी मां के लिए दुआ करें। उनका कैंसर का इलाज चल रहा है।

राखी सावंत की मां
आपको बता दें कि राखी की मां का कीमोथेरेपी चल रही है। इसी को लेकर राखी ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करें।

राखी की मां लंबे समय से अस्पताल में एडमिट
आपको बता दें किफैमिली स्पेशल एपिसोड में राखी ने बिग बॅास के घर में रहते हुए वीडियो कॅाल के जरिए अपनी मां जया से बात की थी। उनकी मां ने बताया कि वह अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत काफी खराब है।

14 लाख से करवा रही हैं मां का इलाज
बता दें कि राखी सावंत ने 14 लाख बिग बॅास के शो से लेने के बाद इस बात की जानकारी दी थी कि वह इस पैसे से अपनी मां का इलाज करवायेंगी।

राखी सावंत बन गईं एंटरटेनमेंट नंबर 1
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 14 ने राखी सावंत को एंटरटेनमेंट के तौर पर नई पहचान दी है। उनको सभी का ढेर सारा प्यार भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











