छोटी सी ड्रेस में राखी सावंत ने उछल-उछलकर किया डांस, कैमरा एंगल पर बोलीं- 'मेरा खजाना ऊपर है... नीचे क्या है?'

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत जो अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती है, वो आजकल खूब ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और तरह-तरह के बयान दे रही हैं। इस बीच राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर से हॉट अदाएं दिखाती नजर आती हैं।
राखी का नाचते हुए वीडियो वायरल
राखी सावंत का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो नीले रंग की टाइट साटन ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में तो वो उछलती हुई नजर आईं और काफी बोल्ड अंदाज में दिखती नजर आ रही हैं और उनका ये मस्तीभरा अंदाज देखकर हर कोई हंस-हंसक लोट-पोट हो रहा है
कैमरे एंगल पर बोलीं राखी सावंत
एक और वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं। राखी ने बात तो क्या ही की वो बस पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई दिखीं। उन्होंने पैपराजी से उनके कैमरे एंगल को लेकर बात की और उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की तो वो अपना कैमरा एंगल ठीक रखें।
राखी सावंत ने मजाक में कहा कि कैमरे का एंगल नीचे क्यों रखा है, ऊपर रखो। मेरा खजाना ऊपर है, नीचे क्या है? खंडहर में क्यों जा रहे हो?
क्यों भारत में नहीं रह रही थीं राखी
आपको बता दें राखी सावंत काफी सालों से भारत में नहीं थीं। लोगों ने दावा किया कि उनके भारत आने पर पाबंदी थी और इसी बात के जवाब में राखी ने बताया था कि अपने दोनों माता-पिता को कैंसर के कारण खोने के बाद, वह मीडिया से दूरी बनाकर नई शुरुआत करना चाहती थीं।
उन्होंने कहा- 'मैं आप सब से(मीडिया) छिप जाना चाहती थी, इसलिए मैं दुबई चली गई।'
हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह चल रहे मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश चली गई थी, लेकिन राखी का कहना था कि दुबई जाने की एक बड़ी वजह वहां मिलने वाले नए करियर के मौके भी थे।


Click it and Unblock the Notifications