मां के कैंसर इलाज पर राखी सावंत का खुलासा- सलमान खान ने बोला हम जो कर रहे हैं वो किसी को बताना मत
बिग बॅास 14 से फेम पाने के बाद राखी सावंत अपनी मां के कैंसर के इलाज को लेकर लगातार मीडिया के सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले राखी सावंत ने बताया था कि सलमान खान और सोहेल खान ने उनकी मां के लिए काफी मदद की है। यहां तक कि राखी ने अस्पताल से अपनी मां का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जहां पर वह सलमान खान को दुआ देती हुईं नजर आ रही थीं।
इस बार फिर से राखी सावंत ने सलमान खान को भगवान बताते हुए उनसे जुड़ा एक खुलासा किया है। राखी ने कहा है कि सलमान खान ने उन्हें इस मदद को सार्वजनिक करने से मना किया है।

राखी ने अपनी मां की तबीयत पर भी अपना दर्द जाहिर किया है। राखी ने साफ तौर पर कहा है कि सलमान खान और सोहेल उनकी मां के इलाज का खर्च उठा रहे हैं उनकी मदद भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











