पिता के अंतिम संस्कार में मुझे नहीं बुलाया गया, मां ने बोला कि तू पैदा होते ही मर क्यों नहीं गई
बिग बॅास 14 की एंटरटेनमेंट राखी सावंत एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। इससे सभी वाकिफ हैं कि राखी सावंत की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी कंट्रोवर्सी से गुजरी है। इसी को लेकर राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बात की है।
राखी सावंत ने एक इस बात का खुलासा किया है कि मीका सिंह के साथ हुई उनकी किसिंग कंट्रोवर्सी के बाद परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। राखी सावंत ने बताया कि उनके लिए हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। पिता के अंतिम संस्कार में भी राखी को नहीं बुलाया गया।

राखी सावंत ने बताया कि एक समय ऐसा था कि जब वह विवादों में घिरी हुई थीं। राखी सावंत की मां ने उनसे ये तक कह दिया था कि वह पैदा होते ही मर जातीं तो अच्छा रहता। यहां तक राखी के परिवार के सभी लोगों ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। राखी ने बोला कि वह अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहने के बाद यहां तक आकर पहुंची हैं।


Click it and Unblock the Notifications