'लड़कियों के प्राइवेट वीडियो शूट करके बेचता है..' तलाक होते ही पूर्व पति पर एक्ट्रेस के गंभीर आरोप

rakhi sawant adil khan durrani

आज से कुछ समय पहले एक एक्ट्रेस की शादी टूटी थी। पति जेल गया था और एक्ट्रेस मुस्लिम बनकर उमराह करने के लिए मक्का गई थी। लेकिन अब तलाक के इतने दिनों के बाद कुछ गंभीर आरोप इस अभिनेत्री के द्वारा लगाए जा रहे हैं।

एक्ट्रेस का कहना है कि उसका पूर्व पति क्रिमिनल था और वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था। जी हां, हम बात कर रहे हैं ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत की।

अपने पूर्व पित आदिल खान दुर्रानी पर राखी ने इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में वो अपने पहले पति रितेश के साथ नजर आई थीं।

क्या बोलीं राखी?

टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए राखा ने ये खुलासा किया है। उन्होने कहा कि, 'आदिल पहले में 25-26 महिलाओं के साथ काम करता था। इस दौरान इसने उनके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला मिलाकर उन्हें पिलाया और उनके न्यूड वीडियोज शूट किए। आदिल बहुत बडा अपराधी है, वो बलात्कारी है।

उसका काम है कि महिलाओं से शादी करना और उनकी जायदाद हासिल करना। वो न्यूड वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता है। उसने मेरे साथ भी ऐसा ही किया है।'' राखी सावंत का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। हालांकि इस पर राखी के पूर्व पति आदिल का रिएक्शन नहीं आया है।

आदिल की नई पत्नी की चिंता

राखी सावंत ने इसके अलावा आदिल खान दुर्रानी की नई पत्नी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि, ''आदिल की नई बीवी सोमी अली के लिए मुझे काफी डर लगता है। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। अगर उसके पास कोई संपत्ति है तो आदिल उसे भी छीनने वाला है। वो सोमी को मर देगा, वो जरूर कुछ करेगा।'' राखी सावंत के इस बयान पर लोगों को सोमी अली के रिएक्शन का इंतजार है। हालांकि देखने वाली बात होगी राखी सावंत और क्या क्या आरोप लगाती है।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant adil khan durrani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X