पूनम पांडे की तरह पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है.. राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी की शादी को बताया फेक

हाल ही में राखी सावंत के एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी को लेकर खबर आई थी कि उन्होने फिर से शादी कर ली है। जैसे ही उनकी तस्वीर सामने आई लोग हैरान हो गए। बता दें कि आदिल ने बिग बॉस फेम सोमी खान को अपना हमसफर बनाया है।
जैसे ही उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरु हुई तो सबसे पहले राखी सावंत का रिएक्शन आया है। उन्होने आदिल की शादी पूरी तरह से फेक और पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इस दौरान राखी सावंत ईटाइम्स से बात कर रही थीं।
उन्होने कहा कि, ''हां ये बात सही है कि आदिल ने शादी कर ली है। उन्होने कोर्ट मैरिज भी है। लेकिन नो कमेंट्स ये पूरी तरह फेक है। वो पूनम पांडे की तरह पब्लिसिटी कर रहा है।'' जैसे ही ये स्टेटमेंट सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''राखी पहली ऐसी बंदी है जिसके इस्लाम स्वीकार करने से हिंदू भी खफा है और मुस्लिम भी खफा है।'' एक ने लिखा, ''भगवान जानता है कि उन पर क्या हो रहा है।'' एक का कहना है, ''राखी सावंत से एक ही बात कहूंगा जा खाना पीना खाकर सो जा कल सुबह उठकर नए मुर्गे की तलाश करनी है।''
एक ने लिखा, ''कुछ भी कहो राखी जी पर वो आप के जैसा तो नौटंकी नहीं करेगी......।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन राखी ने किसी को कोई जवाब नहीं दिया है। राखी सावंत को ही लोग उलटा ट्रोल कर रहे हैँ। पूनम पांडे ने हाल ही में मौत की झूठी अफवाह फैलवाई थी।
आदिल को भेजा था जेल
आदिल खान दुर्रानी ने पहले राखी सावंत से शादी की थी। कुछ दिनों के बाद राखी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि आदिल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और प्रताड़ित किया है।
इसके अलावा पैसों के लेन देन को लेकर भी बवाल मचा था। इसके कारण आदिल को जेल की हवा खानी पड़ी थी। मुस्लिम धर्म अपनाकर इस दौरान राखी सावंत मक्का भी गई थी। लेकिन अब आदिल दुर्रानी ने दूसरी शादी कर ली है। देखना ये है कि राखी सावंत अब शादी कब करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications