राखी सावंत ने किया खुलासा- गुजरात का एक डॉन मुझे अगवा कर लेता तो मैंने रितेश से शादी की
बिग बॅास 14 के दौरान से ही राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही है। बिग बॅास के दौरान इस बात का इंतजार रहा कि राखी के पति रितेश टीवी पर दिखाई देंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और राखी ढेर सारी लोकप्रियता पाकर शो से बाहर आ गईं। राखी सावंत ने कई बार मीडिया रिपोर्ट में ये कहा है कि उनकी शादी असली है।
लेकिन उनके पति दुनिया के सामने आना नहीं चाहते हैं। वहीं इस बार राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी शादी के पीछे की असली वजह गुजरात का एक डॅान है। जो कि राखी सावंत से शादी करना चाहता था। ऐसे में रितेश ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और राखी ने उनसे शादी कर ली।

ई टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा है कि वह गोवा एक दिन के लिए गुजरात के इस डॅान के साथ डेट पर गई थीं। इसके बाद से वह उन पर शादी का दबाव बनाने लगा। वो एक काफी खतरनाक है। डॅान ने धमकी दिया था कि अगर वो शादी नहीं करेंगी तो उनको अगवा कर लिया जाएगा।
तभी उनकी रितेश से बातचीत शुरू हुई। राखी के लिए रितेश एक अच्छे लड़के की तलाश कर रहा था। राखी ने बोला कि रितेश ने अपना बैंक स्टेटमेंट मुझे भेजा। शादी के लिए प्रपोज किया। मैंने सोचा रितेश से शादी करके मेरी परेशानी खत्म हो जाएगी। काफी बात करने के बाद रितेश मुंबई आकर शादी के लिए तैयार हो गए।
रितेश से शादी करने के कारण वह गुजरात के डॅान से बच पाई हैं। फिलहाल आपको बता दें कि बिग बॅास 14 के दौरान रितेश का एक इंटरव्यू भी सामने आया था, जहां वह राखी को सपोर्ट कर रहे थे। उन्होंने बिग बॅास के घर में राखी के लिए अपना खत भी भेजा था।


Click it and Unblock the Notifications