..................... Rakhi Sawant Reveals That Her Ramzan Fasting Is Broken Got Trolled Video Viral - Hindi Filmibeat

'मेरा रोजा टूट गया...', Rakhi Sawant का गलती से टूटा रोजा तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- मज़ाक़ बनाकर रख दिया...

Rakhi Sawant On Ramadan

Rakhi Sawant On Ramadan: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दे कि अक्सर वह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ वक्त पहले वह पाकिस्तान भी गई थी जहां पर उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान के दुल्हन बनाकर वहीं पर शादी कर लेंगी। कुछ हुआ नहीं।

लेकिन राखी सावंत ने कुछ वक्त पहले इस बात का खुलासा किया था कि वह रमजान के वक्त में इंडस्ट्री से दूर रहना चाहती हैं। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो एयरपोर्ट का वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रही है इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि उनका रोजा टूट गया।

राखी सावंत एयरपोर्ट पर पहुंचती है और वायरल वीडियो में देखा जाता है कि पैपराजी उनको कैप्चर करने में लग जाते हैं। इसी दौरान राखी सावंत खुलासा करती है कि "मेरा रोजा टूट गया है। मेरा रोजा ट्रैवलिंग में टूटा है। मैंने गलती से चिंगम खा ली थी।"

हालांकि आपको बता दें कि राखी सावंत को अब काफी सारे लोग इस वीडियो को देखने के बाद में ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि राखी सावंत सिर्फ यह सब पब्लिसिटी के लिए करती हैं और काफी लोग तो उनसे गुस्सा है कि उन्होंने इस्लाम धर्म को मजाक बना दिया है।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X