..................... Rakhi Sawant revealed that when she first met Govinda he burped right in her face - Hindi Filmibeat

जब राखी सावंत ने गोविंदा को किया 'नमस्ते' तो एक्टर ने की ऐसी हरकत! बोलीं- मेरे मुंह पर उन्होंने...

Rakhi Sawant On Govinda: राखी सावंत बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दे कि बिग बॉस मराठी सीजन 6 में जाने के बाद रखी इस समय खूब इंटरव्यू पर इंटरव्यू दे रही है। यहां पर उन्होंने अपने स्ट्रगल और सफलताओं को लेकर भी बात की। साथ ही शादी से लेकर सर्जरी और फिल्मों से लेकर निजी जीवन को भी लेकर जिक्र किया। लेकिन हाल ही में जो उन्होंने खुलासा किया है वह किसी को भी नहीं पता होगा।

Rakhi Sawant

जानकारी के लिए आपको बता दें की कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट पर रखी पहुंची जहां पर उन्होंने अपने मुश्किल बचपन से लेकर मनोरंजन जगत में पहचान बनाने को लेकर बात की। राखी सावंत ने बताया कि बड़े सपने देखते हुए भी उन्हें बेहद कम उम्र में काफी सारे छोटे-मोटे काम करने पड़े।

जब गोविंदा के साथ राखी को मिला काम

बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए राखी सावंत ने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना की फिल्म जोरू का गुलाम के सेट को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनका गोविंदा के साथ में मशहूर आइटम सॉन्ग 'खुला है मेरा पिंजरा' लगभग संयोग से मिल गया था। उन्होंने बताया कि "मैं अपने घर से उतर रही थी और तभी मेरी डायरेक्टर मुलाकात शकील नूरानी से हुई।"

गोविंदा ने राखी के मुंह पर मारी थी डकार

राखी सावंत ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "उन्होंने मुझे पूछा कि तुम नाचती हो ना? तो मैंने कहा हां और इस तरह मुझे आइटम नंबर मिल गया था। फिर मैं सुबह सेट पर 6 बजे पहुंच गई थी क्योंकि गोविंद सर कि मैं बहुत बड़ी फैन थी। फिर कई घंटे इंतजार किया और फिर वह आए तो मैंने उनको नमस्ते कहा। उन्होंने मेरे मुंह पर डकार मार दी थी और वह बहुत जोर की डकार थी। शायद खाना खाकर आए होंगे।"

राखी सावंत को मिला था गोविंदा का आशीर्वाद

राखी सावंत ने बताया कि उन्हें कभी भी इस बात से कोई भी आपत्ति नहीं हुई और उन्होंने मजाक में कहा कि मैंने इसको आशीर्वाद समझ लिया है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन लोगों के पास में शूटिंग के लिए कपड़े भी नहीं थे और गाने के लिए उन्हें अपनी ड्रेस खुद लेकर आनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X