आदिल ने छोड़ ही दिया राखी सावंत का साथ, एक्ट्रेस ने गुस्से में उगला अपनी सौतन का नाम

Rakhi Sawant Husband Adil Khan: राखी सावंत काफी समय से खबरों में बनी हुई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और आदिल को लेकर कई वीडियोज पोस्ट किए हैं, जिसमें वो कभी आदिल के दूर जाने तो कभी आदिल के वापस आने की बात कहती नजर आ रही हैं. आदिल खान दुर्रानी ने जब से राखी सावंत के साथ अपना रिश्ता रखा है, वो खबरों में आ गए हैं. राखी सावंत ने भी सोशल मीडिया पर पहले आदिल को खूब सपोर्ट किया लेकिन अब वो मीडिया से उन्हीं को बॉयकॉट करने की बात करती नजर आ रही हैं. राखी सावंत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि आदिल ने उन्हें आखिरकार छोड़ दिया है.
राखी का वीडियो
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि मैंने बहुत मौके दिए लेकिन अब फायनली आदिल मुझे छोड़कर जा चुके हैं उस लड़की के पास. मैं ये देखना चाहती हूं कि तनू जो बीवी का नहीं हुआ वो तेरा भी नहीं होगा, चैलेंज. एक साल से वो मेरे साथ है, आज मेरे सीने में दर्द है, मेरे हसबैंड को तूने छीन लिया, मेरा हसबैंड चला गया. मेरे पास सारे ऑडियो, वीडियोज हैं, जो तुमने मुझे गालियां दीं. क्योंकि तुमको आदिल का सपोर्ट था. अब तो मैं मीडिया के सामने, जनता के सामने खुलकर आ चुकी हूं.
आठ महीने पहले की थी शादी
राखी सावंत के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से राखी ट्रोल होने लगी हैं. लोग कह रहे हैं कि राखी क्या करना चाह रही हैं समझ नहीं आ रहा है. आपको बता दें, आदिल और राखी ने आठ महीने पहले चोरी छिपे शादी कर ली थी. राखी ने अपने बयान में बताया था कि आदिल ने ही उन्हें इस शादी का सच छिपाने को कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि जब वो 'बिग बॉस मराठी' में डेढ़ महीने तक थीं तो आदिल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाया था. इसी प्रकरण के बाद ही राखी ने अपनी शादी का सच दुनिया को बताया था. यही नहीं, राखी ने आदिल से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदला और वो राखी से फातिमा बन गईं.


Click it and Unblock the Notifications