राखी सावंत ने किया दर्द बयां, कहा- 'लोग मुझे बदसूरत, मोटी बुलाते थे, मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते थे'
बिग बॉस 14 ने राखी सावंत की जिंदगी में काफी कुछ बदल दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया और अपना संघर्ष बयां किया। राखी बिग बॉस को अपने करियर का सेकेंड इंनिग्स मानती हैं, जिसने उनके करियर को एक बार फिर उठाया है। अपना दर्द शेयर करते हुए राखी सावंत ने कहा, एक समय ऐसा था जब लोग मेरे चेहरे और बॉडी का मजाक बनाते थे।
बिग बॉस 14 में दर्शकों से मिले प्यार पर राखी ने कहा, "मैं बस रो रही हूं, मैं अभिभूत हूं और मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मुझे अपनी जिंदगी में फिर से इतना प्यार मिल रहा है।"

अभिनेत्री ने कहा, "एक समय ऐसा था जब लोग मेरे चेहरे और बॉडी का मजाक बनाते थे। मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते थे। इतना ही नहीं फोटोग्राफर मेरी तस्वीरें तक क्लिक नहीं करते थे। लेकिन मैंने पूरी हिम्मत के साथ सब कुछ ले लिया है और सभी को माफ कर दिया है।"


Click it and Unblock the Notifications











