कुरान पाक की कस्मे खाने वाली राखी ने दो दिन में ही उतार फेंका अबाया, फटेहाल होकर बोलीं- उसने लूट लिया..

rakhi sawant

Rakhi Sawant New Drama Video: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत जो कि इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवादों को लेकर छाई हुई हैं। जब से आदिल जेल से बाहर आए हैं, वो लगातार राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राखी भी आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाईं और इस सब के बीच वो मक्का-मदीना चली गईं। अब राखी मक्का-मदीना से लौट आई हैं। राखी ने वापस लौटते ही कई धमाके कर दिए। पहले तो वो अबाया पहने ही नजर आ रही थीं, लेकिन बीते दिन वो बिना अबाया के नजर आईं। उनका ऐसा रूप दिखा जो सबको हैरान कर रहा है। राखी सावंत पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही हैं। उनको देखने के बाद आप भी ये सवाल कर बैठेंगे कि कैसा हाल बना लिया है?

राखी सावंत एक वीडियो में आटो में बैठकर गाना गाते नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि उनका जीवन कोरा कागज, कोरा ही रह गया। राखी सावंत आगे कहती हैं कि उनकी जिंदगी कटी पतंग सी हो गई है। वो कहती हैं, 'आदिल तुमने मुझे बरबाद कर दिया। मेरे बाल चले गए। तुमने मेरे पैसे लूट लिए।' इसके अलावा राखी एक वीडियो में कहती नजर आई कि आदिल ने उन्हें बहुत परेशान किया, जिसकी टेंशन से उनके बाल झड़ने लगे। राखी का कहना है कि उनके लंबे बाल थे, जो रोज स्ट्रेस से झड़ने लगे और अब उनके बाल थोड़े ही बचे हैं।

इसके अलावा भी राखी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो एक दिव्यांग शख्स के साथ बैठी नजर आईं। राखी वीडियो में उस दिव्यांग व्यक्ति को पानी पिलाकर गले लगाती हैं। वो उस शख्स से कहती है कि तुम मेरे पापा होना। इन सभी वीडियो में राखी एक ढीला सा सूट पहने नजर आती हैं। इतना ही नहीं राखी सावंत के बाल पूरी तरह बिखरे नजर आ रहे हैं।

बता दें, राखी सावंत बीते दिनों मक्का-मदीना में थीं। हाल में ही उन्होंने वहां से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। इन वीडियो में राखी खुदा से दुआ मांगती नजर आई थीं। मक्का-मदीना में भी रोते हुए राखी ने वीडियो में बनाए थे, जिसमें कहा था कि उनके साथ गलत हो रहा है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनका दावा था ये सब आदिल लाइमलाइट और बॉलीवुड में स्टैब्लिश होने के लिए कर रहा है। उम्रह के लिए जाने से पहले राखी सावंत ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं, जिसमें वो आदिल, राजश्री और शर्लिन चोपड़ा के आरोपों का जवाब देती नजर आई थीं। उन्होंने ने तीनों पर पलटवार किया था। वहीं राखी का ये भी दावा था की उनकी दोस्ट राजश्री की नजर उनके पति आदिल पर थी, जिसका बीते दिन राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने जवाब दिया। दोनों ने आदिल को राखी बांधकर भाई बना लिया है।

इन दिनों राखी पूरी तरह से इस्लामिक अवतार में नजर आ रही हैं। राखी सावंत का कहना है कि पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना चुकी हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये बात कई बार दोहराई थी। अब उम्रह के दौरान भी वो पूरी तरह से इस्लामिक कपड़ों में नजर आईं। उनके हालिया वीडियो और तस्वीरों में उन्हें हिजाब और अबाया पहने देखा जा सकता है। राखी का ये अवतार आदिल दुरानी से शादी के बाद भी देखने को मिला था। राखी का दावा है कि उन्होंने आदिल से शादी करने के लिए ही इस्लाम धर्म अपनाया था।

Read more about: rakhi sawant television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X