नाम लेने पर AAP नेता पर भड़कीं राखी सावंत- चड्ढा का चड्ढा उतार दूंगी, पति रितेश ने दी धमकी

राखी सावंत का नाम एक बार फिर से उछला है। इसकी वजह है पंजाब में विधानसभा चुनाव में चल रही राजनीति। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की तुलना राखी सावंत से कर दी है। राखी सावंत तक जैसे ही ये खबर सामने आयी इस पर एक्ट्रेस ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

साथ ही राखी सावंत ने एक पोस्ट भी शेयर किया है और ये बताया है कि उनके पति रितेश ने कैसे सामने आकर राखी सावंत की क्लास लगा दी है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब राजनीति का राखी सावंत बताया है।

Rakhi Sawant,

राघव चड्ढा के पंजाब राजनीति के राखी सावंत वाले बयान पर सिद्धू ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि इंसान वानरों से विकसित हुआ है। आपको देखकर मुझे यकीन है कि आप अब भी वानर से विकसित हो रहे हैं।आपने अभी भी अपनी सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को नोटिफाई करने के बारे में मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया।

राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया

राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया

अब इस पूरे मामले पर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राघव चड्डामुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। जो मिस्टरचड्डाहो ना, मेरा नाम लोग ना तुम्हारा चड्डाउतार दूंगी। राखी सावंत अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ राखी सावंत ने इंस्टाग्राम के जरिए ये भी बताया है कि पति रितेश ने कैसे दुनिया के सामने आकर इस मामले में उनका साथ दिया है। राखी सावंत ने अपने पोस्ट पर स्क्रीनशॅाटसाझा किया है।

राखी सावंत ने शेयर किया पोस्ट

राखी सावंत ने शेयर किया पोस्ट

इस पोस्ट में रितेश नाम के एक शख्स ने राखी सावंत का नाम लेने पर आप पार्टी को फटकार लगाई है। रितेश ने अपने ट्टीटमें राघव चड्डा, पंजाब पुलिस, कांग्रेस , आम आदमी पार्टी, बीजेपी को टैग करते हुए लिखा है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी की छवि मत बिगाड़ो। प्लीज अपने एमएलए को शिक्षित कीजिए। अगर मैंने एजुकेटकिया तो कहीं भी आप नहीं दिखेगा। राखी ने खुद का सपोर्ट करने वाले इस शख्स को अपना पति बतायाहै।

राखी सावंत का करारा जवाब

राखी सावंत का करारा जवाब

इस पोस्ट को साझा करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे पति ने राघव चड्डा को जवाब दिया है। मुझे अभी तक अकेले जानकर लोग सतातेथे। आज ये कहते हुए मेरी आंखों में आंसू हैं कि आज मेरा भी कोई है जो मेरे मान-सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। मेरे प्यारे पति आपका शुक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X