अपने वकील के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंची राखी सावंत, लोगों ने कहा, 'इसकी हालत भी आदिल जैसी होगी'

राखी सावंत जब भी सोशल मीडिया पर नजर आती हैं तो धमाका होना तय होता है। इस वक्त वो राज कुंद्रा की फिल्म यूटी69 की स्क्रिीनिंग पर पहुंचने को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। कमाल की बात तो ये थी कि इस दौरान वो अकेले नहीं थीं बल्कि उनके वकील उनके साथ नजर आए थे।
जब राखी ने एंट्री मारी तो उन्होने राज कुंद्रा की तरह मास्क पहना था। स्टेज पर मीडिया के सामने पहुंची राखी के मास्क को उनके वकील ने खींचकर निकाल दिया को उनके बाल खराब हो गए। राखी ने पीछे की तरफ चेहरा करके अपने बालों को सही किया और पोज दिया।
हालांकि इस दौरान उन्होने जिस तरह की ड्रेस पहनी थी वो कमाल की लग रही थीं और लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आय है। एक ने लिखा, ''ये वकील एक दिन बुरा फंसेगा आदिल से भी बदतर तब पता चलेगा इसको।''
एक ने लिखा, ''मेरा मानना है कि वह मुस्लिम बन गई...'' एक ने लिखा, ''उर्फ़ी की बहन खुरपी हाज़िर है।'' एक ने लिखा, ''अरे इस पागल को इजराइल या हमास के बीच भेज दो..'' एक ने लिखा, ''राखी का स्टाइलिस्ट जो भी हो उसे नौकरी से निकालना होगा।''
वीडियो पर इसी तरह से यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कोई तो राखी को ट्रोल कर रहा है तो कोई राखी के मनोरंजन को मनोरंजन की तरह ही लेकर ज्यादा कुछ ना कहकर बस हंसी वाले इमोजी शेयर कर रहा है।
जाहिर है कि राखी इस तरह की हरकत आए दिन करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद को लेकर वो चर्चा में रहीं थीं और कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद वो मुस्लिम बन गईं थीं और मक्का मदीना का सफर तय किया था। उन्होने इस दौरान काफी बातें की थीं।


Click it and Unblock the Notifications