Rakhi Sawant: पति आदिल और होने वाले बच्चों को लेकर राखी ने बताया अपना प्लान

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन से सोशल मीडिया क्वीन बनने वाली राखी सावंत ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए अपने पति आदिल और होने वाले वालों का लेकर फ्यूचर प्लान बताया है। जाहिर है कि राखी हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर ही बात करती हैं।
बैसे तो राखी सावंत अपने पति को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं, क्योंकि राखी सावंत के पति आदिल फिलहाल जेल की हवा काट रहे हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया।
इस सबके बीच में राखी ने पैपराजी से बात करते हुए अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बात की और कहा, मेरी एकेडमी से पास होने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेरे पास प्लांस हैं। उन्हें बॉलीवुड में स्टेज देना है। रियलिटी शो में अच्छे सिंगर्स की जरूरत होती है और दुबई में राखी सावंत एकेडमी के पास प्रतिभा का भंडार है। मेरी मुंबई में भी एक एकेडमी खोलने की तैयारी है। मेरे पार्टनर्स ने मुझे इसमें काफी मदद की है।
राखी सावंत ने आगे कहा, मेरी जिंदगी में काफी मुश्किलें आई हैं। मैंने कठिनाई में दिन गुजारे हैं। लेकिन अब मेरी जिंदगी में खुशियां लौट रही हैं। अवॉर्ड्स के लिए मेरा नॉमिनेशन हुआ है। मैं अपनी एकेडमी लॉन्च करने वाली हूं। आदिल ने मुझे काफी पीछे धकेला है। लेकिन भगवान ने मुझे मुसीबतों से बाहर निकाला है। इसमें लोगों ने और मीडिया ने भी मुझे काफी मदद की है।
राखी ने कहा, मैं जिंदगी में हार गई थी। मैं उन सभी का शुक्रिया कहती हूं जिन्होंने मुझे मदद दी। जब मैं मुंबई आई तो मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। लेकिन, अब मैं हर किसी की गॉडमदर बनना चाहती हूं। मैं प्रतिभाओं को सहारा देना चाहती हूं। मेरी एकडेमी हर तरह की प्रतिभा की मदद करना चाहती है।
राखी सावंत ने आगे कहा, आदिल ने मुझे मैसूर जेल बुलाया और कहा कि वह मेरी जिंदगी में वापस आना चाहता है। अगर आदिल वापस आना चाहता है तो उसे यह बात लिखित में देगी होगी कि वह मुझे कभी धोखा नहीं देगा। मैं आदिल को तलाक नहीं दूंगी, क्योंकि मैं किसी और महिला की जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। मैं जिंदगी में फिर से कभी शादी नहीं करूंगी न ही मेरा बच्चे करने का प्लान है। मेरे स्टूडेंट्स ही मेरे बच्चे हैं।
इस तरह से एक बार फिर से राखी सावंत ने अपने पति आदिल को लेकर बात की और बताया कि वह उसे एक मौका देगी लेकिन कभी भी आदिल को तलाक नहीं देगी और ना ही बच्चे करेंगी। खैर फिलहाल तो राखी ने यही प्लान बताया है फिर आगे राखी क्या करेंगी किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications
