राखी ने शेयर की शौहर आदिल की दूसरी औरतों संग प्राइवेट तस्वीरें, किसी को बाहों में.. तो किसी के साथ गाड़ी में..

Rakhi Sawant Adil Durrani: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और बिजेसमैन आदिल खान दुर्रानी के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब राखी ने एक कदम और बगावत की तरफ बढ़ाते हुए आदिल की दूसरी महिलाओं के साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर कर दी है। इन तस्वीरों में आदिल अलग अलग लड़कियों के साथ तस्वीरें क्लिक कराते दिखाई दे रहा हैं हालांकि कोई भी तस्वीर आपत्तिजनक नही हैं।
तस्वीरों में राखी सावंत की सहेली राजश्री भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वो महिला भी दिखाई दे रही है जिसपर राखी ने आदिल से पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगाया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राखी ने रोना वाले और परेशान होने वाले इमोजी बनाए हैं। हालांकि राखी ने लिखा कुछ भी नहीं है।
आपको बता दें कि राखी सावंत ने आदिल को जेल करा दी थी। इसके बाद जब आदिल जेल से बाहर आए तो उन्होंने राखी के खिलाफ मीडिया और इंटरव्यू में कई संगीन आरोप लगाते हुए हैरान करने वाले खुलासे किए। इसके बाद से हर दिन मामला बिगड़ता ही जा रही है।
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के केस की तो आदिल ने जेल से बाहर आते ही तमाम सबूतों के साथ राखी के पोल खोल दी है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है वो राखी का पर्दाफाश कर इंसाफ लेकर ही रहेंगे। इसके साथ ही आदिल ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर राखी चाहे भी तो वो राखी से सुलह करने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











