ब्वॅायफ्रेंड आदिल खान से शादी के बाद Rakhi sawant हुईं प्रेग्नेंट? खुद किया खुलासा, 7 महीने पहले

Rakhi Sawant Pregnant:बिग बॅास फेम राखी सावंत ने हर साल की तरह इस बार भी अपने फैंस को हैरान कर दिया है। राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अपने ब्वॅायफ्रेंड आदिल खान से शादी कर ली है। आदिल और राखी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। पिछले साल ही राखी सावंत ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने आदिल खान से शादी कर ली। लेकिन इस खबर के साथ यह भी सामने आने लगा कि राखी सावंत प्रेग्नेंट हैं। हालांकि यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। लेकिन इस पर राखी सावंत ने इशारा करते हुए एक ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि राखी सावंत प्रेग्नेंट हैं या नहीं। राखी ने इस पर साफ शब्दों में कुछ नहीं बताया है।

राखी बोलीं- हो सकता है कि मैं प्रेग्नेंट
राखी सावंत ने सिर्फ इतना ही बोला है कि नो कमेंट्स । एक इंटरव्यू में भी राखी सावंत ने सिंगल मदर होने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।राखी सावंत ने यह कहा है कि हो सकता है कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं। राखी ने पूरी तरह से अपने मां बनने की खबरों पर इंकार नहीं किया है।

प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ना कोई खुलासा
राखी सावंत ने यह कहा कि वह इस विषय पर अधिक बात नहीं कर सकती हैं। इससे साफ पता चलता है कि राखी सावंत आने वाले समय में अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ना कोई खुलासा जरूर करेंगी। राखी सावंत हाल ही में बिग बॅास मराठी में नजर आयी थीं।

राखी सावंत ने 7 महीने पहले
इस शो से बाहर निकलने के बाद राखी की निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल हुई। एक तरफ उनकी मां फिर से सीरियस हालत में अस्पताल में एडमिट हुईं। वहीं दूसरी तरफ यह सामने आया कि राखी सावंत ने 7 महीने पहले ही आदिल खान के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया।

मेरे प्यार से शादी कर ली
राखी ने यह कहा कि वह बीते 7 महीने से अपनी शादी की खबर को सामने लाना चाहती थीं। लेकिन आदिल इस शादी से इंकार कर रहे हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि मैं बहुत उत्साहित हूं और मेरे प्यार से शादी कर ली। आदिल के लिए मेरा प्यार बिना शर्त के लिए हमेशा के लिए है। राखी के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैेस ने रिएक्शन देते हुए उन्हें बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications











