फूलन देवी बनना चाहती हैं राखी सावंत
राखी सावंत का नाम आते ही हर व्यक्ति के मन में एक ही बात आती है- एक और नौटंकी। जी हां अपनी नौटंकियों के लिए मशहूर तेज़ तर्रार राखी सावंत फूलन देवी बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी यह कलर्स चैनल पर जल्द ही आ रहे फुलवा के लिए जताई है।
खबर है कि राखी ने कलर्स चैनल को फोन करके फुलवा का मुख्य किरदार निभाने की बात कही है। इस धारावाहिक की कहानी फूलन देवी की कहानी से प्रेरित है। आईटम गर्ल राखी की इस कॉल से खुद कलर्स चैनल भी अचंभित है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक राखी ने इस बारे में कहा, कि यह उनके लिए सबसे अच्छा रोल रहेगा। उनसे जब फूलन देवी का नाम लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा इसमें शर्म की क्या बात है।
गौरतलब है कि धारावाहिक 'फुलवा' में फुलवा का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबैर निभा रही हैं, जिन्हें आपके धारावाहिक 'काशी' में देखा होगा। राखी सावंत को इस प्रकार के रोल काफी पसंद भी हैं।
अब आप क्या सोचते हैं, क्या राखी सावंत फूलन देवी के रोल में फिट रहेंगी? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











