'वहां लड़कियों को काटकर...', राजपूताना खानदान से आती है राखी सावंत? बोलीं- मैंने बहुत कुछ झेला...

Rakhi Sawant From Rajput Family: राखी सावंत आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनको बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह सुर्खियों में भी आती रहती हैं। भले ही राखी सावंत आज फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव ना हो लेकिन अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
अब इसी बीच राखी सावंत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह दावा कर रही है कि वह एक राजपूताना खानदान की बेटी है। वायरल वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि "मेरे डैड हिटलर थे और मेरे खानदान में कभी भी घुंघट के बिना कोई बाहर नहीं गया।"
राखी सावंत ने वायरल वीडियो में आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे खानदान में कभी भी किसी ने कभी भी किसी ने वैक्सिंग नहीं करवाई और आईब्रो भी नहीं बनवाई। उस खानदान की बेटी हूं मैं, राजपूताना खानदान से आती हूं मैं। मैं ऐसे खानदान से आई हूं जहां पर लड़की को काटकर फेंक देते हैं।"
राखी सावंत ने आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसे खानदान से राखी सावंत बनी है। मैंने पहला कदम उठाया है एक्ट्रेस बनने के लिए। मुझे ही पता है कि मैंने अपनी जिंदगी में कितना झेला है। और अब मुझे महसूस होता है कि आज मैं कामयाब हूं।"
अब लगातार राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग तो उनका मजाक उड़ाते हुए भी देखे जा सकते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब राखी सावंत कोई विवादित बयान दे रही हो। कई बार वह लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान देती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











