Rakhi Sawant: इस्लाम कबूल करने वाली राखी सावंत ने पढ़ी नमाज, लोगों ने इस बात को लेकर कर दिया ट्रोल
Rakhi Sawant Namaz Video: राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Rakhi Sawant Namaz Video: मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर राखी का एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। राखी सावंत यूं तो किसी की भी नजरों में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। राखी सावंत के कुछ पैप वीडियोज सामने आते रहते हैं और कुछ ऐसे वीडियोज भी वायरल होते हैं जिन्हें खुद उन्होंने शेयर किया होता है।
राखी सावंत को किया ट्रोल
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी कई फोटोज हैं जिसे एक के बाद एक लगाया गया है। राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग उन्हें खूब ताने मार रहे हैं। नेल पॉलिश लगाने के बाद नमाज पढ़ने के लेकर लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें बुरा-भला सुना रहे हैं। राखी सावंत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने राखी सावंत को काफी सपोर्ट किया और उन्होंने कहा कि वो अभी नई है तो उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए, बल्कि जहां वो गलत हैं उन्हें हमें समझाना चाहिए।
राखी सावंत का फ्यूचर प्लान
राखी का फ्यूचर प्लान हाल ही में राखी सावंत ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात की पैपराजी से बात करते हुए अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बात की और कहा, मेरी एकेडमी से पास होने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेरे पास प्लांस हैं। उन्हें बॉलीवुड में स्टेज देना है। रियलिटी शो में अच्छे सिंगर्स की जरूरत होती है और दुबई में राखी सावंत एकेडमी के पास प्रतिभा का भंडार है। मेरी मुंबई में भी एक एकेडमी खोलने की तैयारी है। मेरे पार्टनर्स ने मुझे इसमें काफी मदद की है।
एकेडमी करेंगी लॉन्च
एकेडमी करेंगी लॉन्च राखी सावंत ने आगे कहा, मेरी जिंदगी में काफी मुश्किलें आई हैं। मैंने कठिनाई में दिन गुजारे हैं। लेकिन अब मेरी जिंदगी में खुशियां लौट रही हैं। अवॉर्ड्स के लिए मेरा नॉमिनेशन हुआ है। मैं अपनी एकेडमी लॉन्च करने वाली हूं। आदिल ने मुझे काफी पीछे धकेला है। लेकिन भगवान ने मुझे मुसीबतों से बाहर निकाला है। इसमें लोगों ने और मीडिया ने भी मुझे काफी मदद की है।


Click it and Unblock the Notifications