सलमान खान की फोटो पोस्ट कर राखी सावंत ने बोला- गॅाड भाई राजाओं का राजा, मां के कैंसर के लिए मांगी मदद
बिग बॅास 14 में राखी सावंत ने एंटरनेटमेंट का स्तर बढ़ाया। राखी सावंत के आने से शो को टीआरपी भी मिली। इस दौरान राखी सावंत एक बार फिर से बतौर एंटरटेनर सामने आयी हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान राखी सावंत को सपोर्ट किया।
शो के भीतर कंटेस्टेंट भी इसका विरोध करते हुए दिखाई दिए। वहीं अब शो से बाहर आने के बाद राखी सावंत अपनी मां की तबीयत को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। राखी सावंत ने बीते दिन तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज जारी है।

राखी ने फाइनल के दौरान इस बात की जानकारी थी कि वह 14 लाख की रकम से अपनी मां का इलाज करवायेंगी। लेकिन अब राखी ने सलमान खान से मां के इलाज के लिए मदद मांगी है। साथ ही राखी ने सलमान के साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें अच्छा भाई बताया है।राखी सावंत ने सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ढेर सारी दुआएं भी दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications