Rakhi Sawant Misscarriage: राखी सावंत की लाइफ में छाया मातम, शादी के कुछ ही बाद हो गया मिसकैरेज

Rakhi Sawant Bad News: 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं तो वहीं अब एक्ट्रेस ने बेहद बुरी खबर फैंस के शेयर कर हैरान कर दिया है। दरअसल, राखी सावंत ने शादी के बाद अपने मिसकैरेज पर बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। राखी का कहना है कि उन्होंने 'बिग बॉस मराठी सीजन 4' में भी इसका जिक्र किया था, लेकिन किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया।
सबने लिया मजाक में
राखी ने खुद कहा कि उन्होंने ये बात बिग बॉस मराठी में भी कही थी। राखी सावंत ने कहा कि सबको लगा कि ये एक मजाक है और किसी ने मेरी बात को सीरियसली नहीं लिया।
राखी का मिसकैरेज
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये ये चौंकाने वाली बात फैंस को बताई है। अकसर राखी सावंत को मस्ती मजाक करते देखा जाता है ऐसे में लोग भी ये कयास लगाने लगते हैं कि उनकी जिंदगी में वाकई कभी कोई परेशानी आई ही नहीं। जब कभी राखी सावंत अपने बारे में कुछ कहती भी है तो उसे मजाक समझकर हल्के में लिया जाता है। ये बात राखी सावंत ने खुद कही है कि उनका मिसकैरेज हुआ है।
बुरे दिनों का किया सामना
राखी सावंत के फैंस के लिए ये बात काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि अकसर एक्ट्रेस हंसती हंसाती ही दिखती हैं। ऐसे में ये कहना काफी मुश्किल होगा कि राखी ने वाकई इतने बुरे दिनों का सामना किया होगा।
गुमसुम राखी सावंत
हाल ही में राखी सावंत को शादी के बाद काफी गुमसुम देखा गया तो लोग कयास लगाने लगे कि शादी के बाद राखी की जिंदगी कुछ सही नहीं चल रही है। ऐसे में मीडिया को बयान देते हुए राखी ने बताया कि उनके परेशान होने के पीछे की वजह उनकी मां की बीमारी है।


Click it and Unblock the Notifications