..................... Rakhi Sawant misbehaves with an elderly person inside the flight, Video goes viral - Hindi Filmibeat

दांत हैं मुंह में..? फ्लाइट के अंदर राखी सावंत ने बुजुर्ग से की बदतमीजी, लड़की पर लगाया गंभीर आरोप, Video!

rakhi sawant

Rakhi Sawant fight with old man- राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा जाता है और वो कहीं भी शुरु हो जाती हैं। उनको फर्क नहीं पड़ता है कि वो एयरपोर्ट है ये फिर फ्लाइट। इस वक्त राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो एक बुजुर्ग व्यक्ति बदतमीजी करती दिख रही हैं।

राखी सावंत उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपने काम से ज्यादा नौटंकी करने के लिए जानी जाती हैं। वायरल वीडियो में राखी सावंत फ्लाइट में हैं और इस दौरान एक बुजुर्ग से भिड़ती हुई दिख रही हैं। बुजुर्ग पर वो कई तरह के इल्जाम लगा रही हैं और बुजुर्ग इसके बाद बुरी तरह से भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

काजू में गिरा राखी का बाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बुजुर्ग ड्राय फ्रूट्स खा रहा है और उसकी आगे वाली सीट पर राखी सावंत अपने बाल खुले करके बैठी हैं। उन्होने अपने बालों को अपनी सीट के उस पार लटकाया हुआ है। जैसे ही राखी अपनी सीट को पीछे की तरफ एडजस्ट करती हैं एक बाल बुजुर्ग की प्लेट में गिर जाता है।

इसके बाद बुजुर्ग राखी पर भड़क उठता है। बुजुर्ग कहते हैं, ''एक्सक्यूज मी, ये क्या है, मैं काजू खा रहा था और ये क्या आ गया।'' राखी सावंत कहती है, ''काजू खा रहे थे, दांत है मुंह में?'' बुजुर्ग कहते हैं, ''मैं आपको नहीं खा रहा हूं मैं काजू खा रहा हूं। देखो क्या है ये?'' राखी कहती हैं, ''ओके ओके.. अंकल ये मेरा बाल नहीं है, सब टकले हैं क्या यहां।''

बगल में बैठी एक महिला यात्री बुजुर्ग के सपोर्ट में उतरती है और कहती है, ''मैम आप उनकी उम्र देखो।'' राखी कहती हैं, ये'' तेरे बाल हैं ना? लाइन मार रही है ना बुढ्ढे को।'' इसके बाद बुजुर्ग बुरी तरह से भड़क जाते हैं। राखी सावंत का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राखी ने इस तरह से किसी को परेशान किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X