राखी सावंत और मिका सिंह की दोस्ती हुई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बड़े बवाल के रूप में उपजी राखी-मिका की दुश्मनी अब खत्म हो चुकी है। दोनों ने बाकायदा हाथ मिलाते हुए टीवी कैमरे के सामने दोस्ती कर ली है। यह दोस्ती हुई है सोनी टेलीविजन चैनल के रियल्टी शो कॉमेडी सर्कस में हुई। खास बात यह है कि दोनों दोस्ती होते ही एक दूसरे के कसीदे पढ़ने लगे।
राखी ने कहा कि मिका बहुत अच्छा इंसान है और हम हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। हम पिछली बातें भूल चुके हैं। अब हम नये सिरे से लाइफ को आगे बढ़ायेंगे। वहीं मिका ने कहा कि राखी सावंत एक आत्मनिर्भर लड़की है और उनका व्यक्तित्व उन्हें पसंद है। अब वो यह दोस्ती कभी नहीं तोड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











