राखी सावंत की शादी : पति दीपक कलाल और राखी ने करवाया 'वर्जिनिटी टेस्ट'
रणवीर-दीपिका और निक-प्रियंका की शादी छोड़कर इन दिनों जो शादी सबसे ज्यादा चर्चा में है वह राखी सावंत की शादी है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करके सभी को हैरान कर दिया।
कार्ड के अनुसार, राखी सोशल मीडिया एंटरटेनर दीरपक कलाल से 31 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। यह शादी वह सीधे लॅास एजेंलिस में करेंगी। कुछ दिन पहले दीपक ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था।

जिसके बाद राखी ने अचानक अपनी शादी का ऐलान कर दिया। हालांकि यह शादी सच में कोई मजाक है या असलीयत राखी के मामले में यह कहना मुश्किल है।
वह इससे पहले भी एक रियलिटी शो के लिए अपनी शादी रचा चुकी हैं। फिलहाल राखी और दीपक एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। इसकी वजह काफी चौंकाने वाली है।
राखी के होने वाले पति दीपक कलाला ने राखी का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' जारी किया है। जिसे पढ़ने के बाद आप चौंक जायेंगे। वैसे आपको बता दें कि इन दोनों की शादी का ड्रामा कब खत्म होगा या सच होगा। यह कहना अभी आसान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications