Adil की वजह से Rakhi Sawant जल्द जाएंगी सलाखों के पीछे? सुप्रीम कोर्ट ने दिया जल्द से जल्द सरेंडर करने का आदेश

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Jail: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम राहत की अपील खारिज किए जाने से एक्ट्रेस राखी सावंत को बड़ा झटका लगा है। पीटीआई के अनुसार, राखी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुची थीं। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला लिया है।

राखी सावंत को अब सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते में निचली अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। आपको बता दें, राखी पर अपने एक्स पति आदिल दुर्रानी के साथ एक कथित अश्लील वीडियो रिलीज करने का आरोप लगाया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद राखी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

राखी सावंत के खिलाफ आदिल खान दुर्रानी के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 34 शामिल हैं, जो मानहानि और आपराधिक इरादे में शामिल होने से संबंधित हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक रूप से सेक्शुल कंटेंट पब्लिश करने के लिए इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 67ए का हवाला दिया गया है। FIR में आरोप है कि राखी ने आदिल का वीडियो एक टेलीविजन टॉक शो में ब्रॉडकास्ट किया और बाद में इसे व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर किया।

राखी सावंत की कानूनी टीम ने कहा है कि विवादित फिल्म में किसी भी सेक्शुअल कंटेंट की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि यह पुरानी और बुरी क्वालिटी वाली है, जो पांच साल पुरानी है। हिरासत में पूछताछ से बचने के लिए एक्ट्रेस की टीम ने राखी की बीमारी का बहाना दिया है, जिसमें बहुत सारी सर्जरीज होनी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, राखी सावंत ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी से गुपचुप शादी रचाई थी। महीनों तक इस कपल ने अपनी शादी की छुपाकर रखा और जब बात सामने आई तो दोनों के बीच हंगामा हुआ। राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए और उन्हें जेल की हवा खिलाई। इसके बाद दोनों के तलाक की खबर सामने आई। आदिल ने हाल ही में सोमी खान से शादी कर ली हैं और राखी सावंत कई महीनों से विदेशी ठिकाने पर बैठी हैं।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X