Watch- थप्पड़ मारने पर अरमान मलिक पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोली- नल्ले के पिछवाड़े पर लात मारके भगाओ

Rakhi Sawant On Armaan Malik: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी किसी ना किसी हरकत की वजह से चर्चा में रहती हैं। मुद्दा कोई भी हो... लेकिन राखी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में राखी तब चर्चा में थी, जब उन्होंने अरमान और कृतिका पर निशाना साधा था। हालांकि अरमान की पहली बीवी पायल ने इसका जवाब दिया था। वहीं, अब राखी ने फिर से अरमान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वो सुर्खियों में छा गई हैं।
दरअसल, राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि गाइज बहुत गलत हुआ है बिग बॉस में, ऐसा कभी नहीं हुआ। विशाल को अरमान मलिक ने इतना जोर से थप्पड़ मारा, ये बहुत गलत हुआ है। मेरा मतलब है कि बिग बॉस के नियमों के बाहर हुआ है।
राखी ने आगे कहा कि बिग बॉस किस चीज का इंतजार कर रहे हैं। अरमान मलिक को अभी के अभी घर से बाहर निकालो। राखी ने कहा कि अगर शो के घर में ऐसा होगा, तो इस तरह तो कोई भी बिग बॉस में नहीं आएगा। फिर हाथा-पाई, होगी, मारा-मारी होगी, खून-खराबा होगा... तो यही सही होगा। राखी ने कहा कि ये अरमान मलिक अपने आपको समझता क्या है?
वीडियो में राखी ने कहा कि एक तो हिंदुस्तान के समाज को कलंकित किया। एक बीवी को छोड़कर दूसरी से शादी कर ली और अभी उसकी छमियां को 'भाभी' ही तो बोला और भाभी आप खूबसूरत दिखती हो, उसमें बुरा क्या बोला है? लड़की की तारीफ करो तो दिक्कत ना करो तो दिक्कत, तो ये बहुत गलत हुआ है और इसने विशाल को थप्पड़ मारा है, तो सब लोग उसके खिलाफ खड़े हो जाओ। राखी ने कहा कि ये नहीं चलेगा और कॉन्ट्रैक्ट में साफ-साफ लिखा होता है कि अगर हाथ उठाया, मुंह से जितना लड़ो-मरो।
राखी का ये वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि राखी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी वाइल्ट कॉर्ड एंट्री को लेकर बात कर रही थी। जी हां, राखी ने कहा था कि अगर वो शो के घर में चली जाए, तो अरमान और उनकी दूसरी बीवी कृतिका की वाट लगा दें। राखी के इस वीडियो के बाद से ही इसकी चर्चा होने लगी कि राखी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications