राखी का इंसाफ 'कानून की भाषा' नहीं जानता
इन सबसे अप्रभावित राखी सावंत का कहना है कि वह इस शो की मेजबानी करती रहेंगी। राखी ने कहा, "मेरा मन जो न्याय करने को कहता है मैं वही फैसला देती हूं। मैं कानूनी भाषा नहीं जानती। यह मेरा महिलाओं के उत्थान के लिए योगदान है। मैं अपने शो में किसी को खींचकर नहीं लाती। हर कोई मुझसे अपनी परेशानियों का हल चाहता है। मैंने अपने शो में चार विवाह कराए हैं। जो युवा अदालतों में सच नहीं बोल पाते वे मेरे शो में ईमानदारी से बोलते हैं।"
देखें - राखी के इंसाफ की गैलरी
उन्होंने कहा, "आगे-आगे देखिए मेरे शो में क्या-क्या मुद्दे उठाए जाते हैं। मैंने दुष्कर्म के शिकार लोगों और उन पति-पत्नी को भी बुलाया है जिनके रिश्ते बिगड़ चुके थे। मैंने अपने शो में एक समलैंगिक पुरुष को भी बुलाया था और चर्चा की थी कि हमारे समाज में समलैंगिकों को विषमलिंगी विवाह करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है।"
राखी ने कहा, "ये वकील असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उनके क्षेत्र में प्रवेश कर रही हूं लेकिन कृपया इस बात को समझें कि परेशान नागरिक अपनी इच्छा से पुलिस या कानून की मदद लेते हैं। इसी तरह वे मेरे शो में भी अपनी इच्छा से आते हैं।" दूसरी ओर राखी अपने शो की तुलना पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी के शो 'आप की कचहरी किरण के साथ' से करती हैं। वह कहती हैं, "यह इंसाफ किरण बेदी ने भी तो किया था, तब किसी ने विरोध नहीं किया था।"


Click it and Unblock the Notifications












