..................... Rakhi Sawant is now ready to show her talent in Dubai, got the support of friends - Hindi Filmibeat

दुबई में अब अपना हुनर दिखाने को Rakhi Sawant हुई तैयार, मिला दोस्तों का साथ

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम ने मशहूर राखी सावंत मनोरंजन जगत का एक ऐसा चेहरा है जिनको खबरों में मतलब लाइमलाइट में रहना आता है, और हमेशा ही किसी ना किसी वजह से वह सुर्खियों में रहती ही हैं। हाल ही में खबर आई है कि राखी सावंत दुबई में अपनी डांस एकेडमी खोलने जा रही हैं और इसके लिए उनको दोस्त शार्लिन चोपड़ा का साथ भी मिल गया है।

सोशल मीडिया पर राखी को लेकर खुब सारी बातें हो रही हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी एक्साइटेड और डांस करती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं और अपनी डांस और एक्टिंग एकेडमी खोलने जा रही है। राखी की खुशी आसमान को छु रही हैं क्योंकि कहीं ना कहीं देखा जाए तो राखी ने मनोरंजन जगत में अपने शुरुआत में डांस के जारिए से पहचान बनाई थी।

इसकी जानकारी देते हुए राखी सावंत का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट वीरल भयानी ने शेयर किया है। जिसमें वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं वीडियो में राखी जींस और ब्लैक टॉप पहना हुआ है। जिसमें वो अपनी एकेडमी का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।

इस शानदार और मस्त वीडियो में राखी सावंत काफी जोरदार डांस कर रही हैं और साथ ही राखी बोल रही हैं, 'अगर आप को हीरो बनने का है हीरोइन बनने का है, बॉलीवुड हॉलीवुड हम ले जाएंगे।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

बैसे तो राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर केस दर्ज करवाया तब से ही शर्लिन राखी के सपोर्ट में हैं। कुछ समय पहले ही शर्लिन ने राखी के लिए एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद दोनों मीडिया के सामने भी आईं और गले मिलकर अपनी दोस्ती मीडिया के सामने बताई थी।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X