Rakhi Sawant का टूटा दिल! पाकिस्तानी एक्टर Dodi Khan ने शादी करने से किया मना, कहा-'आप मेरी दोस्त हैं लेकिन...

Rakhi Sawant Wedding Update: कुछ दिन पहले राखी सावंत अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में आई थीं। पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था।
राखी ने कई इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि वह डोडी से शादी करने जा रही हैं और जहां पाकिस्तान में शादी होगी, वहीं भारत में रिसेप्शन होगा। हालांकि अब डोडी ने यू-टर्न ले लिया है और राखी को फ्रेंड जोन कर लिया है।
बताया क्यों प्रपोज किया
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने राखी के साथ कोलैब किया है और वह कहते हैं-'सलाम वालेकुम हिंदुस्तान पाकिस्तान, मैं डोडी खान हूं। कुछ दिन पहले आपने मेरे सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें मैंने राखी सावंत को प्रपोज किया। बिलकुल ठीक देखा आपने। उन्हें प्रपोज करने की वजह ये थी कि मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं। उनको जब मैंने जाना पहचाना, तो एक खुदा से मोहब्बत करने वाला इंसान उनके अंदर लग रहा है। उन्हें जीवन में बहुत परेशानी हुई, उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, वो बीमार भी रहीं। उनकी जिंदगी में एक शख्स आया, आपको पता है उसने क्या किया, बहुत बड़े धोखे से वो निकली। इस्लाम काबुल किया, उमरा किया, फातिमा नाम रख लिया, माशाल्लाह बहुत बड़ी बात है। मुझे अच्छा लगा मैंने प्रपोज किया।'
राखी को किया फ्रेंडजोन
उन्होंने आगे बताया कि वह राखी से शादी क्यों नहीं कर सकते। डोडी ने कहा- 'मेरा ख्याल ये है कि लोगों को ये स्वीकार नहीं, क्योंकि जितने मुझे मैसेज और वीडियो आए, उतना तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। तो राखी जी, आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, बहुत प्यारी दोस्त हैं, आप हमेशा रहेंगी। डोडी खान की दुल्हन तो शायद नहीं बन पाई, लेकिन पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेगी ये मेरा आपसे वादा है। मैं करवाऊंगा आपकी शादी, पाकिस्तान में करवाऊंगा। अपने ही किसी भाई से करवाऊंगा।'


Click it and Unblock the Notifications