मीका ने की राखी की बेइज्जती! पार्टी में ना बुलाने के लिए मारे इधर-उधर के बहाने, मुंबई छोड़कर जा रही एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत और मीका के बारे में किसे नहीं पता है। एक समय था जब राखी सावंत को मीका सिंह ने जबरदस्ती किस किया था, जिसके बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी लेकिन बाद में दोनों ने आपस में सुलह करके मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया था लेकिन अब लगता है राखी और मीका में एक बार फिर से अनबन हो गई है।
मीका ने राखी को नहीं बुलाया
हाल ही में मीका के सॉन्ग लॉन्च का एक इवेंट था, जिसमें जाने के लिए राखी सावंत काफी एक्साइटेड थीं लेकिन मीका ने राखी को इस इवेंट में नहीं बुलाया और इधर-उधर के बहाने मार दिए। जिसके बाद राखी काफी उखड़ी-उखड़ी नजर आईं।
मीका ने की राखी की बेइज्जती!
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि वो मुंबई छोड़कर जा रही हैं, क्योंकि मीका ने उनकी बेइज्जती की है। राखी सावंत ने कहा कि मैंने मीका जी से कहा कि मैं उनका गाना प्रमोट कर दूंगी। तो इस पर मीका ने कहा कि नहीं, मेरे सॉन्ग लॉन्च इवेंट में कोई भी नहीं आ सकता है। वहां पर कोई भी नहीं है... कोई भी नहीं आ रहा है। आज हमारा सिर्फ प्राइवेट लोगों में ही इवेंट है। अभी मैंने मीडिया में देखा तो कानखजूरे जैसे लोग पहुंचे हैं। मालूम ही नहीं है कौन-कौन लोग हैं।
मीका ने प्रमोट किया था राखी का गाना
आपको बता दें, कुछ दिन पहले मीका सिंह और राखी सावंत एक साथ नजर आए थे और इस दौरान मीका ने राखी के गाने को प्रमोट भी किया था और कहा था कि राखी सावंत का गाना काफी अच्छा है लेकिन अब जब मीका ने खुद का गाना लॉन्च किया है तो उन्होंने राखी को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है, जिसके बाद राखी काफी नाराज हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications