बंगाली अवतार में राखी सावंत ने नवरात्रि पर की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'ये तो मुस्लिम बन गई थी'

rakhi sawant

राखी सावंत जो कि हाल ही में एक मुस्लिम होने का दावा कर रही थीं और सबकुछ बदलकर वो उमरा भी करने गई थीँ। लेकिन अब उनका रियल फेस फिर से निकलकर सामने आया है। नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पंडाल में उन्होने बंगाली लुक लिया और डांस करती हुई नजर आईं।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि वो लगातार डांस कर रही हैं और उनके साथ एक आंटी भी दिखी हैं जो कि झूमती हुईँ नजर आ रही हैं।

वीडियो वायरल होते ही लोग राखी सावंत को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि, ये किसी धर्म की नहीं हो सकती है। एक यूजर ने लिखा है, ''हाँ तो मुसलमान बन गई थी, इसलिए साबित हुआ ये सिर्फ अपने EX को बदनाम करना चाहती थी बस।''

एक का कहना है, ''उस टोपी के साथ वह एक डरावनी नर्स की तरह दिखती है।'' एक ने लिखा, '''अब इनका बंगाली बनना बाकी था....ऊपर सारे देवी देवता सिर पकड़कर के बैठे होंगे....भाई बहुत कन्फ्यूजन है।'' एक ने लिखा, ''अबे इसको कोई जहर देदो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

हालांकि राखी का ये पहला वीडियो नहीं है जो कि चर्चा में है। हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सबा आजाद के रैंप वॉक की नकल करती दिखीं थीं। राखी जिम से बाहर निकलीं, जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।

राखी ने पैपराजी के सामने ही एक फनी वॉक किया और कहा कि.. "ऋतिक रोशन मेरे बॉयफ्रैंड हैं। मैं भी गा सकती हूं और सबा की तरह रैंप वॉक कर सकती हूं.." इसके बाद राखी ने अपने अंदाज में वॉक की ऐसी नकल की, जिसे देखकर लोग हंसे बिना नहीं रह पाए। फिलहाल आप देखिए उनका ये बंगाली अवतार..

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X