Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश नकली, बिग बॅास शो के कैमरामैन होने की खबर वायरल !

बिग बॅास 15 में राखी सावंत ने अपने पति रितेश के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। राखी सावंत के पति रितेश ने आने के साथ ही करण कुंद्रा से दुश्मनी ले ली। वहीं इस शो में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत के बीच रितेश अपनी मौजूदगी बराबर दिखा रहे हैं। बिग बॅास 15 के सोमवार के एपिसोड में भी रितेश और उमर रियाज के बीच फाइट देखने को मिली।

Rakhi Sawant

जहां पर रितेश ने उमर रियाज की बोलती बंद कर दी। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर रितेश की काफी चर्चा हुई। वहीं अब यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि राखी सावंत के नकली पति हैं रितेश। रितेश ने बिग बॉस 15 के दौरान बताया कि वह बिहार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन वह काम के लिए बेल्जियम में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर काम करते हैं।

राखी सावंत के पति की सच्चाई

राखी सावंत के पति की सच्चाई

रितेश ने यह भी बताया कि प्रोफेशनल कारणों की वजह से उन्होंने राखी सावंत के साथ अपने रिश्ते को छिपा कर रखा है। वहीं अब यह बोला जा रहा है कि राखी सावंत नकली पति को लेकर आयी हैं। इस नकली पति की चर्चा के बीच बिग बॅास की खबर देने वाले हैंडल द रियल खबरी ने एक पोस्ट शेयर कर चौंकाने वाली जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि अब यह अफवाह कौन फैला रहा है कि राखी सावंत का पति रितेश वास्तव में बिग बॅास टीम का कैमरामैन है।

राखी सावंत को डांटते हुए रितेश

राखी सावंत को डांटते हुए रितेश

हालांकि राखी सावंत और रितेश का रिश्ता शो में बनावटी नहीं दिख रहा है। रितेश कई बार राखी को शो में उन्हें गेम ना सिखाने की सलाह भी देते हुए नजर आ चुके हैं। हाल ही में राखी सावंत को डांटते हुए रितेश ने यह कह दिया कि तुम चुप रहो, तू अगर 1 हो तो मैं 100 हूं। मैं जानता हूं कि मैंने क्या बोला है।

राखी सावंत की शादी की सच्चाई

राखी सावंत की शादी की सच्चाई

एक दिन राखी सावंत के लिए रितेश ने यह भी कह दिया कि वह गलत का साथ नहीं देते हैं। कुल मिलाकर अब राखी सावंत और रितेश का यह रिश्ता हकीकत है या फिर कहानी यह तो आने वाला वक्त बताएगा। या फिर बिग बॅास 15 शो खत्म होने के बाद ही यह पता चल पाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X