राखी सावंत के पति की Bigg Boss 14 में होगी एंट्री, बोला- पहले डर लगता था, अब परवाह नहीं
बिग बॅास 14 में राखी सावंत एंट्री ले चुकी हैं। राखी ने शो में आने से पहले ये कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके पति भी दुनिया के सामने आएं। ऐसा मालूम होता है कि बिग बॅास 14 के दौरान ये होने वाला है। खुद इसका खुलासा राखी सावंत के पति रितेश ने किया है। एक इंटरव्यू में राखी सावंत के पति रितेश ने कहा है कि वह कैमरे के सामने आने के लिए तैयार हैं।
साथ ही वह दुनिया को भी ये बताने के लिए तैयार हैं कि वह राखी के पति हैं। रितेश ने ये भी साफ तौर पर कहा कि वह अपनी पहचान उजागर करने के लिए बिग बॅास 14 के मंच पर भी आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपनी पहचान छिपा कर रखने पर रितेश ने ये बताया कि ये मेरी गलती है अपने निजी स्वार्थ के लिए मैंने अपनी पहचान को छिपाकर रखा है। मुझे डर लगता था कि पहचान उजागर करने से इसका असर मेरे काम पर पड़ सकता है।

वह आगे कहते हैं कि राखी ने मेरी जिंदगी में आकर और मुझसे शादी करके बहुत बड़ा अहसान किया है। मैं और मेरा परिवार उनका ये अहसान कभी नहीं चुका पाएगा। राखी सावंत बहुत अच्छी पत्नी हैं और मुझे अच्छे से समझती हैं। राखी के साथ अपने रिश्ते को जाहिर करते हुए रितेश कहते हैं कि मैंने उनसे शादी की बात छिपाकर रखने के लिए कही थी और उन्होंने इसे मान लिया था। उन्होंने मेरी बात का सम्मान रखा। मुझे राखी पर गर्व है।
अगर आगे चलकर मुझे मौका मिला तो मैं कैमरे के सामने आऊंगा। साथ ही अपनी पहचान सबको बताऊंगा। मुझे अब किसी भी तरह के नुकसान और फायदे की कोई चिंता नहीं है। मैं अब सभी को अपनी शादी के बारे में बताना चाहता हूं। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में शो में राखी सावंत के पति की एंट्री दिखाई जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications