आदिल के जेल जाते ही राखी सावंत ने थामा किसी और मर्द का हाथ, कहा- 'अभी दुल्हन भी बनूंगी तो देखना'

Rakhi Sawant New Video

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत को भला आज कौन नहीं जानता और जो नहीं जानता होगा उन्होंने पिछले दिनों उनके पति संग हुए बवाल के बाद जान लिया होगा। राखी सावंत ने इसी महीने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद जेल भिजवा दिया था और फिर अपने पति की करतूतों को मीडिया के सामने लाने लगी थीं। राखी सावंत का हर दिन रोते हुए कोई ना कोई वीडियो सामने आता ही रहता है लेकिन इस बार जो वीडियो आया है, उसमें वो हंसती हुई, मुस्कुराती हुई और एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

राखी का नया वीडियो आएगा सामने
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में खूबसूरत सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है, जिसने उनका हाथ पकड़ा हुआ है। राखी सावंत से जब पैपराजी पूछते हैं कि क्या कुछ आने वाला है तो राखी कहती हैं कि हां एक गाना आने वाला है तो उनके साथ खड़ा शख्स कहता है कि पहले तो हमने लोगों को बहुत नचाया था लेकिन इस बार रुलाएंगे। इसके बाद राखी कहती हैं कि वो अभी दुल्हन भी बनेंगी। फिर वो कहने लग जाती हैं कि दुल्हन यहां है और दूल्हा जेल में और यह कहकर वो हंसने लग जाती है।

आदिल की सच्चाई आई सामने
राखी सावंत हाल ही में अपने पति आदिल के घर मैसूर पहुंचीं और वहां जाकर उन्हें जो सच्चाई पता चली वो जानकर काफी हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि उनका पति एक मामूली सा ड्राइवर है। यही नहीं, राखी सावंत ने यह भी बताया कि आदिल खान के सिर पर बाल नहीं है। राखी सावंत के साथ उनकी हाल ही में बेस्ट फ्रेंड बनी शर्लिन चोपड़ा भी पहुंची थीं। दोनों ने मिलकर आदिल खान की तहकीकात की तो सारा सच सामने आ गया।

Read more about: rakhi sawant adil khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X