Rakhi Sawant का पति निकला ड्राइवर, सिर पर नहीं है बाल एक्ट्रेस बोली- 'मुझे अभी पता चला वो टकला है'

Rakhi Sawant Husband Adil Khan Reality: राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वो अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर खबरों में हैं, उन्होंने हाल ही में अपने पति को जेल भिजवा दिया और उनपर कई आरोप भी लगाए। अब तक राखी सावंत ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके साथ रहते हुए कई लड़कियों के साथ संबंध रखे और जब वो 'बिग बॉस मराठी' में थीं तो आदिल ने किसी और के साथ जाकर रहने लगे। राखी ने उस लड़की का भी नाम बताया जिसके रूप से आदिल का कथित रूप से अफेयर था। लेकिन इन सबके बीच राखी सावंत सच का पता लगाने मैसूर पहुंच गई और वहां अपने पति का सच जानकर काफी दुखी हो गईं।
राखी के पति की सच्चाई आई सामने
राखी सावंत हाल ही में अपने पति आदिल के घर मैसूर पहुंचीं और वहां जाकर उन्हें जो सच्चाई पता चली वो जानकर काफी हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि उनका पति एक मामूली सा ड्राइवर है। यही नहीं, राखी सावंत ने यह भी बताया कि आदिल खान के सिर पर बाल नहीं है। राखी सावंत के साथ उनकी हाल ही में बेस्ट फ्रेंड बनी शर्लिन चोपड़ा भी पहुंची थीं। दोनों ने मिलकर आदिल खान की तहकीकात की तो सारा सच सामने आ गया।
शर्लिन ने किया मदद का वादा
राखी सावंत बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस जिस तरह से उनके पति आदिल खान दुर्रानी से उनका विवाद सामने आया था वो काफी चौकाने वाला था। राखी सावंत का आरोप था कि आदिल खान ने उनके साथ धोखा किया है। यही कारण है कि आदिल पर उन्होने कार्यवाही की और इस वक्त वो पुलिस की गिरफ्त में हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ था जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। शर्लिन चोपड़ा राखी की मदद के लिए आगे आई और इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये इसलिए भी चौकाने वाला था क्योंकि किसी समय दोनों को एक दूसरे का कट्टर विरोधी माना जाता था।


Click it and Unblock the Notifications