..................... Rakhi Sawant House Tour In Dubai She Live Luxurious Life Video Viral - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant ने दिखाया अपना दुबई का घर, किचन से लेकर बेडरूम तक है बेहद लग्जरियस, देखें वीडियो

Rakhi Sawant House Tour In Dubai

Rakhi Sawant House Tour In Dubai: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी हरकतों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार वह कुछ ऐसा विवादित बयान भी दे देती है जिसके चलते उनको काफी ट्रोल भी कर दिया जाता है। हालांकि कुछ वक्त पहले अपनी शादी को लेकर भी वह चर्चा में थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राखी ज्यादातर वक्त अपना दुबई में बिताती है। अब हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत अपना दुबई वाला घर अपने फैंस को दिखाती हुई नजर आ रही है और इसमें वह काफी एक्साइटेड भी लग रही है।

राखी सावंत ने इस वायरल वीडियो में कहा कि यह मेरा स्वर्ग से सुंदर घर है। उन्होंने किचन से लेकर बैडरूम भी दिखाया। इस दौरान राखी सावंत ने यह भी बताया कि उन्होंने इस फ्लैट को 7 साल के लोन पर लिया है। उन्होंने बताया कि वह थोड़ा-थोड़ा घर के इस फ्लैट की किस्तों को भर देंगी।

हालांकि आपको बता दें कि राखी सावंत का यह घर देखने में काफी लग्जरियस नजर आया। अब राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। काफी लोग तो जमकर इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं और राखी सावंत की खुशी में खुश होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

राखी सावंत के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा दुख झेले हैं। उनके पहले पति से भी उनका तलाक हो गया था और बाद में आदिल दुर्रानी के साथ में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई थी। हालांकि इसके बावजूद भी यह रिश्ता चल नहीं पाया और आदिल दुर्रानी ने उनको धोखा दे दिया। लेकिन इसके बावजूद भी वह अक्सर मुस्कुराती और लोगों को हंसाती नजर आती है।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X