राखी सावंत ने शेयर किया हॉट योग वीडियो, यूजर्स बोले, कपड़े तो पहन लेतीं
बॉलीवुड में कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से राखी सावंत मशहूर हैं। आए दिन वह अपने बयान और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब राखी सावंत अपने बोल्ड और हॉट योग वीडियो को शेयर कर सुर्खियों में हैं। राखी सावंत के इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आईं। कुछ ने राखी का मजाक उड़ाया तो कुछ ने उन्हें सराहा।
इस वीडियो में वह अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल भी हुईं। राखी जिम ट्रेनर की मदद से योग कर रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए, योगा से ही होगा। वह इस वीडियो में हैंड स्टैंड करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर हजारों लाइक तो हैं साथ ही ढेर सारे कमेंट्स भी हैं। जिसमें उन्हें ट्रोल किया गया।

इस वीडियो में राखी ने शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ब्रा कैरी की है। लोगों ने उनके पहनावे को लेकर उन्हें टोका।कुछ यूजर्स ने कहा कपड़े तो पहन लेती। खैर कुछ फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया। सोफी हयात जैसी स्टार ने राखी को स्ट्रॉन्ग बताया व उनकी तारीफ की।

'इंडियन आइडल' में आएंगी नजर
राखी सावंत जल्द ही इंडियन आइडल में अपना जलवा बिखेरने वाली है। वह अगले एपिसोड में नजर आएंगी।

रामदेव की कोरोना से कर डाली तुलना
हाल में ही राखी सावंत ने कोरोना को लेकर कहा कोरोना एकदम बाबा रामदेव जैसा है कभी छुप जाता है और कभी बाहर आ जाता है।

कंगना पर भी दिया था बयान
कंगना रनौत को लेकर राखी सावंत ने कहा था कि वह बड़ी एक्ट्रेस हैं तो बयान देने से अच्छा होता कि वह लोगों की मदद के लिए आगे आतीं।

सोनू सूद या सलमान खान को पीएम बना देना चाहिए
सोनू सूद और सलमान खान की दरियादिली देखकर राखी सावंत ने कुछ दिन पहले कहा था कि इन दोनों सुपरस्टार्स में से किसी एक को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications