राखी सावंत के गर्भाशय में मिला इतना बड़ा ट्यूमर? खुद किया खुलासा, बोलीं- 'मैं हार नहीं मानूंगी'

राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा जाता है और हाल ही में वो जब अस्पताल में गईं को लोगों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। कहा जा रहा था कि फिर से कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
कहा जा रहा है कि वो काफी बीमार हैं और उनको ट्यूमर हुआ है। इसके बाद से उनको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके पूर्व पति रितेश सिंह ने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर है।
अब राखी ने मीडिया को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है और अपने ट्यूमर का साइज बताया है। इसके बाद फैंस चिंतित हैं और राखी सावंत के स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं।
क्या बोलीं राखी सावंत
राखी का कहना था कि, "मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगी, मैं स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हूं। मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को सर्जरी होगी। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं, लेकिन रितेश आप सभी का ध्यान रखेंगे।" मेरी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया। वह अस्पताल में सभी को सूचित करेंगे। मैं ट्यूमर दिखाऊंगी, एक बार सर्जरी हो जाने के बाद मुझे भर्ती करना होगा क्योंकि सर्जरी से पहले बीपी और अन्य चीजों को नियंत्रण में लाना होगा सटीक विवरण नहीं पता क्योंकि मैं डॉक्टर नहीं हूं, मैं एक अभिनेता हूं।'' इसके बाद राखी सावंत का ये बयान खबरों का हिस्सा है।
आदिल खान ने लगाए थे आरोप
राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि राखी सावंत बिल्कुल सही है। वो सिर्फ नाटक कर रही हैं। लेकिन जो सच्चाई अस्पताल से निकलकर सामने आ रही है वो चौकाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications