राखी सावंत मुकेश अंबानी से हुईं नाराज, बोलीं- मैं बर्तन ही धो देती... अब अनंत को मेरे हवाले करो

Rakhi Sawant Latest Video Viral on Social Media: राखी सावंत (Rakhi Sawant) इंडस्ट्री की एक ऐसी पर्सनालिटी हैं जो आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में थीं। लंबे समय से राखी थोड़ी शांत नजर आ रही थीं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे राखी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जी हां, जो भी राखी के इस वीडियो को देख रहा है वह बस देखता ही रह जा रहा है। क्योंकि राखी सावंत इस वीडियो में मुकेश अंबानी से नाराज होती दिख रही हैं।
न्योता ना मिलने पर दुखी हुईं राखी
हाल ही में राखी सावंत के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं पहली वीडियो राखी सावंत नाराज होती दिख रही हैं क्योंकि उन्हें अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग का न्योता नहीं मिला था। राखी कहती हैं कि 'अंबानी जी नमस्ते, आपने मुझे बुलाया नहीं, मुझे बुलाते तो मैं कुर्सियां तोड़ देती। आपने किन लोगों को बुलाया है। ये लोग मेरे सामने मुंगफली हैं। रिहाना को बुलाया वो भी फटे कपड़ों में आई। मैं डांस करती पोंछा भी लगा देती। मुझे बुलाने के 4 फायदे थे। मैं एंटरटेन करती, डांस करती। जो मेहमान आए हैं खाना खाने के बाद उनके बर्तन धो देती। सबके रूम साफ कर देती। आपने राखी सावंत को नहीं बुलाया क्या कर दिया आपने।'
अनंत अंबानी को लेकर कही ये बात
इसके अलावा राखी सावंत अनंत के बारे में कुछ कहती नजर आती हैं। वे कहती हैं कि अनंत मेरे हलावे कर दो... इसके बाद जो भी राखी ने बोला है उसे सुन लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा शर्म आनी चाहिए आपको तो। वहीं दूसरे ने कहा हां इसी वजह से नहीं बुलाया शादी में। वहीं तीसरे यूजर ने कहा फ्लोर, कुर्सियां तोड़ देतीं तो मेहमान कहां जाते इसी नहीं बुलाया जिससे सब बचा रहे। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स भर गया है।


Click it and Unblock the Notifications











