उमरा करने के बावजूद Rakhi Sawant ने दिखाया सबसे बोल्ड लुक, लोगों ने कहा- 'इस्लाम का मजाक बना दिया'

Rakhi Sawant Bold Video: अपनी बोल्ड और अजीब हरकतों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत ने हाल ही में उस समय सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया जब उन्हें एक सैलून के बाहर देखा गया। एक्ट्रेस ने हरे रंग का आउटफिट पहना हुआ था और पैपराजी के लिए पोज देते समय उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
राखी सावंत, जिनका विवादों से गहरा नाता है, उन्हें हाल ही में काफी बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया गया। थाई-हाई स्लिट स्कर्ट के साथ हरे रंग की ब्रालेट में वो बाहर निकलीं। एक्ट्रेस के हॉल्टर नेक ब्रैलेट में एक गहरी नेकलाइन थी जो एक्ट्रेस के क्लीवेज को प्रदर्शित कर रही थी। उनके पहनावे पर सुनहरे रंग की एसेसरीज ने चार चांद लगा दिए थे।
उन्होंने अपने पहनावे को फुल-फेस ग्लैम मेकअप लुक और चमकदार घुंघराले बालों के साथ पूरा किया जो उनकी कमर से नीचे तक फैल रहे थे। उनके बोल्ड फैशन ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और वह फिर से ट्रोल का निशाना बन गईं। जहां कुछ ने उनके लुक की सराहना की, वहीं अन्य ने अत्यधिक उत्तेजक होने के कारण उनकी आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा, "अरे मैम गंदगी फेलाने का ठेका आपसे ज्यादा कौन ले सकता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उमरा का मजाक उड़ाया है इसने...उसने आदिल दुरानी के खिलाफ सहानुभूति पाने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल किया। वह अबाया कहां है जो वह हर समय पहने रहती थी????" उनके वीडियो पर एक और कमेंट आया, "लानत है तुम जैसे लोगों पर जिन्होंने इस्लाम का मजाक बना कर रख दिया है, इन्होंने तो नया फैशन बनाया है हज और उमराह करने का, अल्लाह ताला तुम्हें हिदायत दे हमारे इस्लाम का मजाक मत बनाओ।"
आपको बता दें, बीते काफी वक्त से राखी और उनके एक्स पति आदिल संग विवाद चल रहा था। राखी ने पिछले साल आदिल से धर्म बदलकर शादी की थी और अपना नाम फातिमा रख लिया था। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पहले उमराह कर के वापस आई थीं, जिसके बाद वो अक्सर हिजाब और अबाया में ही नजर आती थीं। हालांकि अब लगता है कि राखी अपने पुराने बोल्ड अवतार में वापस आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications