जेल जाएंगी राखी सावंत? आदिल खान का सेक्सुअल वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में अग्रिम जमानत रद्द!

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के बीच चल रहे केस में अब एक नया मोड़ आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ेंगी और वो जेल भी जा सकती हैं।
दरअसल कुछ समय पहले आदिल ने एक केस दर्ज करवाया था। उन्होने आरोप लगाया था कि राखी सावंत ने उनकी निजी चीजों को वायरल कर दिया है। इसमें उनकी कुछ सेक्सुअल क्सिप्स भी शामिल थीं। जैसे ही ये केस हुआ था तो राखी सावंत की गिरफ्तारी होने की बात सामने आई थी।
सावंत को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी गई थी, जिसे कोर्ट ने बढ़ा दिया था। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि राखी सावंत के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की मुश्किल से उनका सामना हुआ है बल्कि इसके पहले भी राखी ने ऐसा कई बार किया है।
रिजेक्ट हो गई जमानत याचिका
अब ड्रामा क्वीन की जमानत याचिका को रद्द करते हुए सेशन कोर्ट के जज ने कहा है, राखी सावंत ने जो भी कृत्य किया है वो सरासर गलत है। उन्होने अपने एक्स हसबैंड के वीडियोज बांटे जो कि एक गलत तरीका है। इसी तरह के कई केस राखी सावंत पर पहले से ही चल रहे हैं। इसलिए उनकी जमानत याचिका को रद्द किया जा रहा है। ऐसे में किसी तरह की छूट देना गलत है। ये फैसला जज श्रीकांत भोसले ने सुनाया है। इसके बाद राखी को लेकर बातें कर रहे हैं।
राखी सावंत के पति ने केस दर्ज करवाते हुए कई आरोप लगाए थे। उन्होने सेक्शन 500 (डिफेमेशन), 34 (कॉमन इनटेंशन) सेक्शन 67ए (पब्लिशिंग सेक्शुअली एक्स्प्लीसिट मटीरियल इन इलैक्ट्रॉनिक फॉम) में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि देखने वाली होगी कि राखी सावंत को कितने समय के लिए जेल की हवा खानी पड़ेगी। फिलहाल उनकी तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications