राखी सावंत ने एयरपोर्ट में ही पायलट के मुंह पर दे मारे पैसे? भड़के लोग बोले- 'अरेस्ट करो इसको'

राखी सावंत ने फिर से कुछ ऐसा कर डाला है जो कि उनको मुसीबत में डाल सकता है और लोग उनकी गिरफ्तारी की डिमांड कर रहे हैं। दरअसल राखी सावंत ने मुंबई एयरपोर्ट पर पायलट के साथ कुछ ऐसा किया है जोकि आपने इसके पहले कभी नहीं देखा होगा।
Recommended Video
दरअसल बाहर आने से पहले उनकी मुलाकात पायलट से हो गई और उन्होने पैसे निकालकर उनके ऊपर बारिश करना शुरु कर दिया है। हालांकि पायलट पर राखी सावंत ने इतने पैसे क्यों लुटाई इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
लेकिन लोग उनकी इस हरकत पर भड़क गए हैँ। वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी ने लिखा था, ''राखी सावंत पागल है।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''ये पैसे की बारिश कर रही है माँ के इलाज के लिए रो रो कर अम्बानी से रिक्वेस्ट कर रही थी कि फ़्री में कर दो।''
एक ने लिखा था, ''आदिल का पैसा है।'' एक का कहना है, ''भारत की करेंसी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''इसको अरेस्ट करो, पागल हो गई है।'' इस तरह से लोग राखी सावंत पर भड़के हुए हैं और गुस्से में कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि राखी सावंत अब सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जो कि लोगों को पसंद आते हैँ। हालांकि कई बार लोग उनको नौटंकी और ड्रामा क्वीन कहते हैं। उनका एक वीडियो और सामने आया है जिसमें वो सलमान खान के लिए शादी की मन्नत रखने की बात कह रही हैं और चप्पल उतार फेंकी है।


Click it and Unblock the Notifications