राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी की पत्नी सोमी को दिया मैसेज, बोलीं- जब भी बाथरूम में जाना तो...

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video Viral: राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। कभी वे अपने डांस वीडियो की वजह से तो कभी सलमान खान के फायरिंग वाले मुद्दे पर बात करते सुर्खियों में आ जाती हैं। वहीं हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी पर जेवर चोरी का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं राखी सावंत आदिल की पत्नी सोमी खान को भी नसीहत देती दिख रही हैं।

राखी सावंत ने फिर लगाया आदिल खान पर आरोप
हाल ही में राखी सावंत अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि रितेश से उनकी फिर बातचीत शुरू हो गई है। इस वीडियो में राखी और रितेश आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ बात करती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं कि आदिल मेरे गहने लेकर भाग गया है। और वह गहने मुझे रितेश ने गिफ्ट किए थे। मेरे पास साढ़े तीन करोड़ का चेक भी पड़ा है जो बाउंस हो गया है। वहीं रितेश भी कहते हैं कि सोमी हम तुम्हें यही बोलना चाहेंगे कि पैसों का कंट्रोल उसके हाथ में मत देना और ना ही उसके नाम पर कोई प्रॉपर्टी करना। उसपर कई सारे केस हैं ना की राखी के बल्कि और भी हैं जो धीरे-धीरे खुलेंगे। उसने साजिश किया था कि राखी को मेंटली टॉर्चर करे। या तो उसे हार्ट अटैक आ जाए या वह खुद ही सुसाइड कर ले।

राखी सावंत ने आदिल की पत्नी को दी नसीहत
वहीं राखी आगे कहती हैं कि मुझे कोई हार्ट अटैक नहीं दे सकता लोगों को मैं देती हूं...राखी सावंत नाम है मेरा। बस मैं उसकी बीवी को यही कहना चाहूंगी कि बहन जब बाथरूम में जाए तो देख लेना...ये दरंदा है यह वीडियो बनाकर यह बहुत सारे देशों में बेचता है। इसने मेरे वीडियो बनाए हैं। वो मैंने पुलिस को दिए हैं। मैं मीडियो को नहीं दे सकती हूं। आपको बता दें कि दो साल पहले राखी ने आदिल से छिपकर शादी की थी और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। राखी सावंत आदिल खान को जेल की हवा भी खिला चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X