'ये मेरी रोजी-रोटी है...', Rakhi Sawant ने छोटे कपड़े पहनने पर दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Rakhi Sawant On Islamic Religion: राखी सावंत बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दे कि अक्सर वह अपने बयानों के चलते खूब विवादों में भी रहती हैं। जब उन्होंने आदिल दुर्रानी के साथ में शादी की थी तो इसके साथ ही साथ उन्होंने इस्लाम धर्म भी अपना लिया था। भले ही उनका तलाक हो चुका है लेकिन आज भी वह इस्लाम धर्म को मानती है।
इस समय रमजान भी चल रहे हैं और राखी सावंत रोजे रख रही हैं। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह छोटे कपड़े पहनने को लेकर बात करती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में वह कहती है कि बॉलीवुड में काम करना और छोटे कपड़े पहनना उनकी रोजी-रोटी है।
वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत बात करते हुए कहती है कि "मैं धीरे-धीरे कुरान भी सीख रही हूं। नमाज भी पढ़ूंगी। और कुछ लोग कहते हैं कि ऐसे कपड़े मत पहनो। तो आप मुझे जज मत करो। ये मेरी रोजी-रोटी है। हमारे बॉलीवुड में हजारों-लाखों मुस्लिक लोग हैं। आप उन लोगों को झुठला नहीं सकते हो।"
राखी सावंत आगे कहती है कि "वो भी नमाज पढ़ते हैं। लेकिन बॉलीवुड में काम करने जाते हैं तो जैसा देश वैसा भेष करना पड़ता है। इसलिए मैं ग्लैमरस हूं। मैं इस्लामिक हूं और मुझे अपनाइए, मैं जैसी भी हूं मुझे डराओ मत कि आपके लंबे नाखून होने से, ये होने से अल्लाह तुम्हारी दुआ को कबूल नहीं करेगा। अल्लाह ने मेरी दुआ कबूल कर ली है, मेरे लंबे नाखून से भी और मेरे मेकअप से भी।"
अब राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है और काफी सारे लोग कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब राखी सावंत ऐसे विवादित बयान देती हुई नजर आ रही है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications