दो तलाक, कई अफेयर्स...47 की उम्र में फिर धड़का राखी सावंत का दिल, इस एक्टर से करना चाहती हैं शादी...
Rakhi Sawant Fall In love Again: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को कौन नहीं जानता। राखी सावंत अपनी कहानियों और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार तो राखी सावंत के बयान चर्चाओं में आ जाते हैं और वह निशाने पर आ जाती हैं, लेकिन कई बार तो राखी सावंत के बयान लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। फिलहाल तो राखी सावंत ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर लोग चौंक गए हैं।

फिर प्यार में पड़ीं राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत 47 की उम्र में फिर प्यार में पड़ने की बात कहती नजर आ रही हैं। बता दें कि राखी सावंत की दो शादियां फेल हो चुकी हैं। राखी ने पहले रितेश राज सिंह (2019) से शादी की और फिर मुस्लिम धर्म अपना आदिल खान दुर्रानी (2022) से शादी की। हालांकि उनकी दोनों ही शादियां फेल साबित हुईं।
इस एक्टर पर आया राखी का दिल
फिलहाल तो हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती हैं कि उनका दिल किसी के लिए धड़कने लगा है। राखी वीडियो में कहती हैं कि बहुत दुख सहा है मैंने, जिंदगी के साथ समझौता किया। स्ट्रगल किया प्यार की उम्र कब चली गई, शादी की भी वो बचपन में शादी कर देते हैं। सब चला गया स्ट्रगल करते-करते, लेकिन देर से ही सही अब आप इसे फ्रेंडशिप कहें, सिचुएशनशिप कहें जो भी कहें, लेकिन राकेश बापट का नाम लेते ही दिल में गुदगुदी होने लगती है। मुझे नहीं पता कि ये क्या है, लेकिन वो मुझे अच्छे लगते हैं, मुझे यह भी पता है कि वो मेरे नसीब में नहीं हैं।
राखी सावंत का बयान सुन लोगों ने कही ये बात
राखी का ये वीडियो देख लोगों के होश उड़ गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बक्श दो उसे अब कितनों को फंसाओगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हद ही हो गई बुढ़ापा आ गया है, लेकिन दिललगी नहीं जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications